सेवा संकल्प अभियान के तहत मतदाता जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा की निकाली रैली
--
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी के प्राचार्य डॉ. मो. नसीम खान के निर्देशन एवं सहायक प्राध्यापक डॉ ऋषिकेश राजपूत की अगुवाई में शासन के महत्त्वाकांक्षी कार्यक्रम संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा, मतदाता जागरूक एवं सामाजिक दायित्व के संबंध में संदेश प्रदान कर नारे लगाते हुए रैली का आयोजन किया गया।
यह रैली महाविद्यालय के मुख्य द्वार से लेकर तिगैला होते हुए पुनः महाविद्यालय तक निकाली गई। जिसमें मुख्य रूप से राजनीतिशास्त्र विभागाध्यक्ष एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ उषा त्रिपाठी संकल्प सेवा अभियान के प्रभारी श्री महेश कुमार अहिरवार, राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीलम सिंह, डॉ अल्पना सिंह सहित लगभग 150 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
Election Commission of India Chief Electoral Officer Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #मतदाता_जागरूकता #RoadSafety #JansamparkMP #niwari
1 views | Niwari, Madhya Pradesh | Oct 13, 2026