वारासिवनी: घोटी में रेत के अवैध कारोबार पर प्रशासन की टीम ने आधी रात कसा शिकंजा
कलेक्टर कुमार सत्यम के निर्देश पर वारासिवनी एसडीएम श्रीश प्यासी ने 29 सितंबर की रात खनिज विभाग की टीम के साथ ग्राम घोटी में अवैध रेत खनन एवं डंप के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने मौके की जांच कर अवैध रूप से डंप रेत जब्त की। एसडीएम ने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि अवैध खनन, परिवहन या भंडारण करने पर वैधानिक कार्रवाई होगी।