हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 2 ट्रेक्टर जप्त, कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
Harda, Harda | Jan 23, 2025 आज 23 जनवरी दोपहर 2:30 बजे जिला खनिज अधिकारी आर. पी. कमलेश ने बताया कि आज खनिज विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के दल ने हरदा से छीपनेर रोड पर अवैध परिवहन की जांच की। जांच के दौरान बिना नम्बर का एक जान डियर और एक पावरटेक ट्रेक्टर द्वारा बिना अभिवहन पास परिवहन करते पाए जाने पर जप्त कर थाना कोतवाली हरदा मे खड़े किये गये है।