हरदा: स्वदेशी मेले में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर शहर के मिडिल स्कूल ग्राउंड में महाआरती हुई
Harda, Harda | Jan 23, 2025 आज 23 जनवरी देर रात 12: 30 बजे उपस्थित साधु संतों ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान राम की आराधना से न केवल मनोकामनाएं पूरी होती हैं, बल्कि मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। किन्नर समाज की माही गुरु ने कहा कि सनातनियों को श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। बालिकाओं ने रंगोली बनाकर अयोध्याधाम की सुंदर झलक प्रस्तुत की।