लुण्ड्रा: सरगुजा जिले में बिना अभिवहन पास खनिज परिवहन करने वाले 6 वाहनों पर की गई कार्रवाई
आज दिनांक 8 सितंबर 2026 दिन मंगलवार को शाम 4 बजे मिला जानकारी अनुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में खनिज अमले ने धौरपुर-लुण्ड्रा क्षेत्र एवं आसपास खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की सघन जांच की।