Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
image
image

मुजफ्फरपुर, 03 अगस्त। जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर श्री कुमार गौरव ने समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने तथा अधिकतम जन-भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जनसहभागिता का महाअभियान है, जिसे जन-आंदोलन के रूप में सफल बनाया जाना चाहिए। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 9 अगस्त से 17 अगस्त, 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जाएगा। कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक परिवार तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करना, अधिकाधिक घरों एवं संस्थानों में सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराना, जनभागीदारी को बढ़ावा देना, ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष का व्यापक आयोजन करना तथा फ्लैग कोड के नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करना है। जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में वंदे मातरम्’के 150वें वर्ष विषय पर क्विज प्रतियोगिता, चर्चा-परिचर्चा एवं राष्ट्रभक्ति आधारित गतिविधियों तथा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना और अधिक सुदृढ़ हो। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत एवं वार्ड स्तर तक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा प्रत्येक नागरिक को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाए। आईसीडीएस के माध्यम से भी आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि अभियान गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचे। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज की खरीद जीविका दीदियों के माध्यम से की जाए, जिससे स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन मिले और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के विशेष प्रावधान के तहत प्रत्येक प्रखंड में लगभग 4,000 राष्ट्रीय ध्वजों की खरीद की जाएगी। इन ध्वजों का वितरण ग्राम पंचायतों, जीविका स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) एवं अन्य स्थानीय संस्थाओं के माध्यम से किया जाएगा। अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें तिरंगा वितरण एवं घर-घर संपर्क अभियान, तिरंगा यात्रा, बाइक एवं साइकिल रैली, ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन, प्रदर्शनी, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सरकारी भवनों की त्रिवर्णीय रोशनी तथा ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान प्रमुख होंगे। बैठक में जिलाधिकारी ने अभियान के सफल संचालन के लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को समयबद्ध राष्ट्रीय ध्वज क्रय एवं वितरण सुनिश्चित करने, पंचायतवार वितरण योजना तैयार करने, प्रतिदिन अभियान की समीक्षा एवं अनुश्रवण करने तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जीविका, पैक्स, स्वयंसेवी संगठनों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, एनसीसी, एनएसएस, ‘मेरा युवा भारत’, खेल क्लबों एवं व्यापारिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 12 अगस्त, 2026 को जिला स्तर पर समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी, जो राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति का संदेश देगी। जिलाधिकारी ने कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी से ही सफल होगा। हमारा लक्ष्य है कि जिले के प्रत्येक घर, सरकारी कार्यालय, विद्यालय, महाविद्यालय एवं सार्वजनिक संस्थान में पूरे सम्मान एवं गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। सभी अधिकारी इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सफल बनाने हेतु समन्वित प्रयास करें।” उन्होंने कहा कि जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी हर घर तिरंगा अभियान की नोडल पदाधिकारी तथा उप विकास आयुक्त वरीय नोडल पदाधिकारी रहेंगे एवं सभी हितधारकों के माध्यम से अभियान को सफल बनायेंगे। बैठक में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, शिक्षा, आईसीडीएस, पंचायती राज एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Muzaffarpur, Bihar | Aug 4, 2026

MORE NEWS

🔱 सहस्र कमलों से सजे साहूपोखर महादेव | पहली सोमवारी पर दिव्य महाशृंगार और भव्य आरती | Muzaffarpur

#TirhutNow #HarHarMahadev #SawanSomwari #Muzaffarpur #SahupokharMahadev

🔱 सहस्र कमलों से सजे साहूपोखर महादेव | पहली सोमवारी पर दिव्य महाशृंगार और भव्य आरती | Muzaffarpur #TirhutNow #HarHarMahadev #SawanSomwari #Muzaffarpur #SahupokharMahadev

Musahri, Muzaffarpur | Aug 4, 2026

जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर  कुमार गौरव ने समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने तथा अधिकतम जन-भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जनसहभागिता का महाअभियान है, जिसे जन-आंदोलन के रूप में सफल बनाया जाना चाहिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 9 अगस्त से 17 अगस्त, 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जाएगा। कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक परिवार तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करना, अधिकाधिक घरों एवं संस्थानों में सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराना, जनभागीदारी को बढ़ावा देना, ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष का व्यापक आयोजन करना तथा फ्लैग कोड के नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करना है।

जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में वंदे मातरम्’के 150वें वर्ष विषय पर क्विज प्रतियोगिता, चर्चा-परिचर्चा एवं राष्ट्रभक्ति आधारित गतिविधियों तथा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना और अधिक सुदृढ़ हो।

उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत एवं वार्ड स्तर तक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा प्रत्येक नागरिक को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाए। आईसीडीएस के माध्यम से भी आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि अभियान गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचे।

जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर कुमार गौरव ने समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने तथा अधिकतम जन-भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जनसहभागिता का महाअभियान है, जिसे जन-आंदोलन के रूप में सफल बनाया जाना चाहिए। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 9 अगस्त से 17 अगस्त, 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जाएगा। कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक परिवार तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करना, अधिकाधिक घरों एवं संस्थानों में सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराना, जनभागीदारी को बढ़ावा देना, ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष का व्यापक आयोजन करना तथा फ्लैग कोड के नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करना है। जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में वंदे मातरम्’के 150वें वर्ष विषय पर क्विज प्रतियोगिता, चर्चा-परिचर्चा एवं राष्ट्रभक्ति आधारित गतिविधियों तथा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना और अधिक सुदृढ़ हो। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत एवं वार्ड स्तर तक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा प्रत्येक नागरिक को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाए। आईसीडीएस के माध्यम से भी आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि अभियान गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचे।

Musahri, Muzaffarpur | Aug 4, 2026

बांकीपुर की जनता का दिल से आभार :प्रशांत किशोर

बांकीपुर की जनता का दिल से आभार :प्रशांत किशोर

Musahri, Muzaffarpur | Aug 4, 2026

बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सनी देओल और करण देओल
#trendingreels #facebookviral #Muzaffarpur #harharmahadev #sunnideyol #foryouシ

बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सनी देओल और करण देओल #trendingreels #facebookviral #Muzaffarpur #harharmahadev #sunnideyol #foryouシ

Musahri, Muzaffarpur | Aug 4, 2026

सहस्र कमल से सजे साहूपोखर महादेव 

बह्मामुरारी सुरारचित लिंगम से गूंजा साहूपोखर महादेव मंदिर 

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक,महाश्रृंगार के बाद हुई आरती

सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना से साहूपोखर महादेव का हुआ सहस्र कमल से महाश्रृंगार 

   श्रावण माह के प्रथम सोमवारी पर साहूपोखर स्थित महादेव मंदिर में साहूपोखर महादेव का सहस्र कमल से मनमोहक महाश्रृंगार किया गया। पुजारी संजय झा  ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बाबा गरीबनाथ का षोडशोपचार पूजन के उपरांत दुध,दही,घी,मध,शक्कर से पंचामृत स्नान कराया।उसके बाद रंग-बिरंगे फूल-माला,अबीर-गुलाल और दीपों से महाश्रृंगार किया तदोपरांत धुप-दीप से आरती की गयी।

सनातन सेवार्थ बिहार के संयोजक प्रभात मालाकार ने बताया कि प्रत्येक सोमवारी को साहूपोखर महादेव का महाश्रृंगार किया जाता जिस क्रम मे आज सहस्र कमल से बाबा का महाश्रृंगार कर आरती की गयी और भोलेनाथ से बिहारवासीयों  और खासकर मुजफ्फरपुरवासियों  पर आशीर्वाद बना रहे सुख,समृद्धि और खुशहाली बनी रहे इसकी कामना की गयी उसके उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया  गया।

सहस्र कमल से सजे साहूपोखर महादेव बह्मामुरारी सुरारचित लिंगम से गूंजा साहूपोखर महादेव मंदिर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक,महाश्रृंगार के बाद हुई आरती सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना से साहूपोखर महादेव का हुआ सहस्र कमल से महाश्रृंगार श्रावण माह के प्रथम सोमवारी पर साहूपोखर स्थित महादेव मंदिर में साहूपोखर महादेव का सहस्र कमल से मनमोहक महाश्रृंगार किया गया। पुजारी संजय झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बाबा गरीबनाथ का षोडशोपचार पूजन के उपरांत दुध,दही,घी,मध,शक्कर से पंचामृत स्नान कराया।उसके बाद रंग-बिरंगे फूल-माला,अबीर-गुलाल और दीपों से महाश्रृंगार किया तदोपरांत धुप-दीप से आरती की गयी। सनातन सेवार्थ बिहार के संयोजक प्रभात मालाकार ने बताया कि प्रत्येक सोमवारी को साहूपोखर महादेव का महाश्रृंगार किया जाता जिस क्रम मे आज सहस्र कमल से बाबा का महाश्रृंगार कर आरती की गयी और भोलेनाथ से बिहारवासीयों और खासकर मुजफ्फरपुरवासियों पर आशीर्वाद बना रहे सुख,समृद्धि और खुशहाली बनी रहे इसकी कामना की गयी उसके उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया गया।

Musahri, Muzaffarpur | Aug 4, 2026