बिलग्राम: सांडी नगर पालिका क्षेत्र में अंत्येष्टि स्थल के विकास के लिए 50 लाख रुपये की मंजूरी, भाजपा सांसद के प्रस्ताव पर मिली
हरदोई में भाजपा सांसद जयप्रकाश रावत के प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार ने सांडी नगर पालिका परिषद के अंत्येष्टि स्थल के विकास के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। यह राशि "अंत्येष्टि स्थल विकास योजना" के तहत प्रदान की गई है। सांसद ने बताया कि इससे अंतिम संस्कार स्थलों के सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा,जिससे लोगों को सम्मानजनक सुविधाएं मिल सक