गाज़ीपुर: भगीरथपुर में दर्दनाक घटना, आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान, 5 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के भगीरथपुर गांव में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। 33 वर्षीय ओमकार कुमार ने बुधवार सुबह अपने ही घर में पंखे के हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। सुबह करीब 7 बजे जब उनकी पत्नी चंदा देवी शौच के लिए बाहर से लौटीं, तो पति को फांसी के फंदे से लटका देख चीख-पुकार मच गई।