आगरा में बीते दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दलित महासम्मेलन में भारी जनसैलाब उमड़ा। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों के बीच अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और PDA को मजबूत करने का संदेश दिया।
अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा, तभी लोगों का वोट और सम्मान सुरक्षित रहेगा। भाजपा पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा मनुस्मृति को मानने वाली पार्टी है, जबकि समाजवादी पार्टी संविधान में विश्वास रखती है।
उन्होंने कहा कि अब PDA सिर्फ दलित नहीं, बल्कि दमदार दलित बन चुका है और यही दमदार दलित मिलकर भाजपा को हराएंगे।
अखिलेश यादव ने डबल इंजन सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि दस साल में जनता को डबल लूटा गया है। तहसीलों, थानों और सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार बढ़ने का भी आरोप लगाया।
#AkhileshYadav #SamajwadiParty #PDA #DalitMahasammelan #AgraNews #UPPolitics #BJPvsSP #DalitPolitics #PDA2027 #UttarPradeshPolitics