हलसी: हलसी थाने की पुलिस ने दुलारपुर गांव से हत्या के मामले में 12 वर्षों से फरार दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
हलसी पुलिस ने दुलारपुर गांव में छापेमारी कर हलसी थाना कांड संख्या 12/14 हत्या मामले में पिछले 12 वर्षों से फरार चल रहे इसी गांव के रहने वाले महादेव यादव के दो पुत्रों आसो यादव एवं वीरो यादव को गिरफ्तार कर रविवार अपराह्न 2 बजे उसे हलसी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस के मुताबिक मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. पहले भी कुर्की जब्ती हुई.