निज़ामाबाद: निजामाबाद में नकली मिठाई की फैक्ट्री पर छापा, 5 कुंतल से अधिक मिठाई बरामद
निजामाबाद थाना क्षेत्र के खतिरपुर गांव में पुलिस ने नकली मिठाई बनाने के कारोबार का भंडाफोड़ बीती रात में किया है नंद नगर बाजार से खतिरपुर जाने वाले मार्ग पर एक मकान में खुले में पेड़ा, बर्फी और मिल्क केक समेत कई प्रकार की मिठाइयां बनाई जा रही थीं वारंट की तामीला के दौरान पुलिस की नजर मकान पर पड़ी सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह पहुंचे।