जहानाबाद: 100 दिवसीय जागरूकता अभियान: गांव-गांव पहुंचा रथ, हजारों लोगों ने बाल विवाह के खिलाफ ली शपथ
जहानाबाद में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में चल रहे ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ जागरूकता अभियान का समापन रविवार 8 मार्च 2026 को किया गया। भारत सरकार के केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर चलाए गए 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के तहत यह रथ जिले के गांवों और कस्बों में घूम-घूमकर लोगों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक करने का कार्य कर रहा था, तट