रायडीह: प्रेमिका पर टांगी से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Raidih, Gumla | Jul 15, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र में प्रेमिका पर टांगी से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकित लकड़ा (25), निवासी नातापोल, थाना चैनपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।पुलिस ने बताया कि रायडीह थाना कांड संख्या 27/26, दिनांक 9 जुलाई 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था।