टाटीझरिया: इरगा में युवक की मौत के बाद दारू पुलिस की कार्रवाई, आरोपियों को थाना परिसर में किया सार्वजनिक
इरगा के युवक की मौत के बाद दारू पुलिस ने कार्रवाई की है। दारू थाना क्षेत्र में रामनवमी जुलूस के दौरान चाकूबाजी में घायल इरगा निवासी गुलाब साव (32 वर्ष) (पिता तिलक साव) की रांची के मेडिका अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने एसडीपीओ के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत घटना में शामिल सभी चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।