लालगंज: कांग्रेस के कद्दावर नेता पंडित उमाकांत मिश्र की पुण्यतिथि 7 को बरौंधा के कठार में, जुटेंगे कई जनपदों के दिग्गज
लालगंज के पूर्व सांसद स्व0 पंडित उमाकांत मिश्र की 7वीं पुण्यतिथि 7 मई को उनके पैतृक गांव कठार में राजनीतिक गरिमा और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम को लेकर सोमवार दोपहर बाद 2:00 बजे से तैयारियां तेज कर दी गई। इस अवसर पर मिर्जापुर समेत सोनभद्र भदोही प्रयागराज और वाराणसी से बड़ी संख्या में राजनीतिक हस्तियां सामाजिक कार्यकर्ताओं के जुटने की सम्भावना है।