मंगलवार अपराह्न 5:30 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार लखीसराय बाजार समिति परिसर में बरीय पदाधिकारी के आदेश के आलोक में शराब का विनष्टीकरण किया गया. सोमवार को की गई कार्रवाई में कुल 422 लीटर देसी महुआ शराब और 1415 लीटर विदेशी शराब विनष्ट किया गया.