मऊगंज में पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन की कार्यप्रणाली को लेकर समाजसेवी संतोष तिवारी ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपर कलेक्टर पी.के. पांडे को ज्ञापन सौंपते हुए एसपी के कार्यकाल की उच्चस्तरीय एवं स्वतंत्र जांच की मांग की है।
ज्ञापन में अवैध शराब और मादक पदार्थों के कथित कारोबार, थाना-चौकी प्रभारियों की पदस्थापना एवं स्थानांतरण में कथित आर्थिक लेन-देन, पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मामलों और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की जांच की मांग की गई है।
संतोष तिवारी ने चेतावनी दी है कि मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो 10 अक्टूबर 2026 से कलेक्टर कार्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू करेंगे। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।#मऊगंज #Mauganj #MauganjNews #रीवा #RewaNews #MPNews #MadhyaPradesh #पुलिस #एसपी #PoliceNews #प्रशासन #जांचकीमांग #समाजसेवी #आमरणअनशन #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate