परिहार: फर्जी आधार बनाने वाले गिरोह का खुलासा: परिहार में छापेमारी, भारी मात्रा में सामान बरामद
सीतामढ़ी: परिहार थाना पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से फर्जी आधार बनाने में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बड़ी खेप बरामद की है।