बड़ौत: प्रसव के दौरान महिला की मौत के बाद गिरवर सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल बड़ौत में परिजनों ने शव रखकर किया धरना
Baraut, Bagpat | Feb 20, 2025 बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के गिरवर सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल में 16 फरवरी को कर्मअलीपुर गढ़ी निवासी एक महिला को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ने पर अस्पताल प्रबंधन ने उसे अपनी गाड़ी से मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी बुधवार को ऑपरेशन से डिलीवरी के बाद मल्टीप्ल ऑर्गन फेलियर के बाद मौत हो गई।