बड़ौत: नेहरू रोड बड़ौत नाले में मिला दिल्ली पुलिस के सिपाही का शव, शामली निवासी
Baraut, Bagpat | Feb 20, 2025 बडौत कोतवाली क्षेत्र में बडौत नगर के नेहरू रोड पर नाले में दिल्ली पुलिस के सिपाही का शव मिला है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार म्रतक की पहचान विपिन के रूप मे हुई है। म्रतक जनपद शामली के कांधला कोतवाली क्षेत्र ग्राम जागस का निवासी था। म्रतक शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। जो दिल्ली पुलिस का सिपाही था। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।