बड़ौत: छपरौली पुलिस ने बहराइच निवासी एक आरोपी को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Feb 20, 2025 छपरौली पुलिस ने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा.12 बोर सहित एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। थाना पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 4:15 बजे बताया कि आरोपी हर्षित पुत्र मोरध्वज निवासी बहराइच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।