बड़ौत: रमाला थाने पर क्षेत्र के धर्मगुरुओं और संभ्रांत व्यक्तियों के साथ शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ
Baraut, Bagpat | Feb 20, 2025 थाना रमाला पुलिस ने बताया कि SP बागपत अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार थाने पर क्षेत्र के धर्मगुरूओं एवं संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी से आपसी सौहार्द व शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गई तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।