नगरी: नगर पंचायत की पहल, आवारा कुत्तों को लगाए जा रहे एंटी रैबीज के टीके
नगर पंचायत नगरी से आज मिली जानकारी के अनुसार नगर में आवारा कुत्तों के लिए एंटी रैबीज वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। पशु चिकित्सकों की टीम ने पूरे क्षेत्र में घूमने वाले कुत्तों को एक-एक कर टीके लगा रहे है। नगर पंचायत के द्वारा आवारा एवं पालतू कुत्तों में बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए यह अभियान संचालित किया जा रहा है।