उचकागांव प्रखंड के बलेसरा स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय गोपालगंज में पीएमश्री योजना के अंतर्गत दो दिवसीय हस्तकला प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार के दिन शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन प्राचार्य सुधाकर शुक्ला, उप प्राचार्य सुदेश्वर सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।