🚨 DAV B.Ed. कॉलेज में ₹2,500 शुल्क को लेकर ABVP का विरोध, विद्यार्थियों की समस्याओं पर कॉलेज प्रबंधन से जवाब की मांग
DAV B.Ed. कॉलेज में पास आउट विद्यार्थियों से मार्कशीट, प्रोविजनल, माइग्रेशन एवं टीसी प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के नाम पर कथित रूप से ₹2,500 शुल्क लिए जाने की शिकायतों के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता कॉलेज परिसर पहुंचे।
प्रदेश SFS सह संयोजक अनीश रॉय ने आरोप लगाया कि आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए विद्यार्थियों से अनावश्यक एवं कथित रूप से अवैध शुल्क की मांग की जा रही है। परिषद ने इसे विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ बताते हुए शुल्क वसूली बंद करने और इसकी वैधता स्पष्ट करने की मांग की।
प्राचार्य से वार्ता की मांग को लेकर कॉलेज परिसर में कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। बाद में प्राचार्य के मौके पर पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत एवं विवाद की स्थिति बनी रही।
ABVP ने कॉलेज प्रबंधन से सभी प्रकार की शुल्क वसूली का स्पष्ट विवरण सार्वजनिक करने तथा विद्यार्थियों से लिए जा रहे शुल्क की वैधता स्पष्ट करने की मांग की है।
मौके पर नगर सह मंत्री अभिजीत सिन्हा, कॉलेज मंत्री क्रिस पासवान, जय सिंह, सौरव गुप्ता एवं शशांक कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📌 आपकी राय क्या है?
क्या शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के लिए इस तरह का शुल्क लिया जाना उचित है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। 👇
#DAVBEDCollege #ABVP #StudentIssue #CollegeNews #Dhanwar #Giridih #JharkhandNews #StudentRights #PNAnewsIndia
Dhanwar, Giridih | Sep 10, 2026