*झारखंड छात्र मोर्चा गिरिडीह कॉलेज कमेटी ने स्वर्गीय सुदिव्या कुमार सोनू जी को दी श्रद्धांजलि*
गिरिडीह, 10 सितंबर 2026:
आज दिनांक 10.09.2026 को गिरिडीह कॉलेज परिसर में झारखंड छात्र मोर्चा के द्वारा माननीय मंत्री स्वर्गीय श्री सुदिव्या कुमार सोनू जी को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस दौरान उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
झारखंड छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभय कुमार ने कहा कि माननीय मंत्री स्वर्गीय श्री सुदिव्य कुमार सोनू जी का हमारे बीच न होना पूरे झारखंड के लिए बेहद दुखद और अपूरणीय क्षति है।
वहीं, झारखंड छात्र मोर्चा के जिला सचिव विशाल झा ने कहा कि स्वर्गीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू जी ने गिरिडीह में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए और विद्यार्थियों के हितों को हमेशा प्राथमिकता दी।
झारखंड छात्र मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रोहित मंडल ने कहा कि स्वर्गीय सुदिव्या कुमार सोनू जी का निधन पूरे झारखंड के लिए बेहद दुखद और अपूरणीय क्षति है। उनका जाना हमेशा हम सभी को खलेगा।
वहीं जेसीएम नगर उपाध्यक्ष रोहित मरांडी ने कहा कि स्वर्गीय सुदिव्या कुमार सोनू जी का निधन झारखंड छात्र मोर्चा के लिए भी बेहद दुख की घड़ी है।
कार्यक्रम में गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य श्री एम. एन. सिंह जी, कॉलेज के शिक्षक ,सदस्य तथा झारखंड छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभय कुमार, जिला सचिव विशाल झा, जिला उपाध्यक्ष रौनक मिश्रा, जिला सह-सचिव आर्यन वर्मा, विनय हांसदा, सूरज मंडल, संजीव, सुधीर वास्की, भीम सेंट, गोविंद, पीयूष, सुखु, छोटू ,खुशबू,राधा,अंकित सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सुदिव्या कुमार सोनू जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।