तरैया: मंझोपुर स्टेट हाइवे पर पुलिस ने 800 लीटर स्प्रिट के साथ दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार
Taraiya, Saran | Dec 12, 2025 तरैया थानाक्षेत्र के मंझोपुर स्टेट हाइवे से पुलिस ने एक पीकअप वाहन पर लदे 800 लीटर स्प्रीट के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है और शुक्रवार की सुबह छः बजे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरु खर दिया है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना पर पेंट के डब्बे में कच्ची स्प्रीट को जब्त किया गया जिसमे तस्कर निरज व बेदप्रकाश बिंद को गिरफ्तार किया गया।