सीतापुर: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को उम्रकैद!
सीतापुर में 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी पिता को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
मामले के अनुसार, आरोपी ने बेटी को बुआ के घर से वापस लाते समय गन्ने के खेत के पास कथित तौर पर डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी घटना बताई, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद महज 114 दिनों में मामले में सजा सुनाई गई।
⚖️ नाबालिगों के खिलाफ अपराध पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।
#Sitapur #SitapurNews #UPNews #CrimeNews #CrimeAgainstChildren
Raipur, Raipur | Sep 9, 2026