पीरो: चरपोखरी में पुलिस ने किया बड़ा एक्शन, पिस्टल, 11 गोलियां, दो मोबाइल और R15 बाइक के साथ दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
Piro, Bhojpur | Jul 8, 2026 अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चरपोखरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गश्ती के दौरान तेज गती से बिना नंबर की बाइक पर घूम रहे दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई, तो पुलिस भी चौंक गई। दोनों के पास से हथियार बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, दो मैगजीन और 11 जिंदा गोली के साथ एक काले रंग की बिना नंबर की R15 मोटरसाइकिल बरामद की है।