बरेली: बरेली में किसानों की जमीन नीलाम करने की तैयारी का आरोप, भाकियू ने डीएम से रोक लगाने की गुहार लगाई
बरेली के बहेड़ी तहसील में किसानों की जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। भारतीय किसान यूनियन (अ) के राष्ट्रीय महासचिव शोयब इज़हार खान ने जिलाधिकारी को शिकायत देकर केसर इंटरप्राइजेज लिमिटेड बहेड़ी पर किसानों की जमीन नीलाम कराने की कोशिश का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि किसानों की भूमि 35 साल के लिए किराए पर दी गई थी, लेकिन बाद में तहसील अधिकारियों की