नवाबगंज: पुल पर एक माह से बंद है वाहनों की आवाजाही, अब रोज लग रहा है जाम
नवाबगंज-बरखेड़ा मार्ग पर अपसरा नदी का पुल राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। पुल की एक डाट दरकने के बाद करीब एक महीने से चारपहिया और भारी वाहनों की आवाजाही बंद है। अब इस रास्ते से निकलने वाले दोपहिया वाहनों की संख्या बढ़ने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। गुरुवार सुबह भी पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग घंटों तक रास्ता खुलने का इंतजार करते