जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन अधिकारियों के साथ गोष्ठी की। बैठक में गैंगेस्टर, पाक्सो, एससी/एसटी व महिला अपराधों से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा कर अपराधियों को कठोर सजा दिलाने तथा मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।