रामगढ़: बाहला गांव के पास डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, दो इंजीनियर गंभीर घायल, दोस्त से मिलने दिल्ली से आए थे अलवर
Ramgarh, Alwar | Nov 10, 2026 रामगढ़ क्षेत्र में बाहला गांव के पास बहाला टोल टैक्स के नजदीक सोमवार देर शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दो इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।