घाटमपुर: साढ़ थाना पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर, बरामद हुए चांदी के जेवर, मोबाइल व ₹14,700 नकद
पुलिस ने चोरी की घटनाओं में वांछित शातिर चोर नितिन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की चांदी की पायल, एक मोबाइल फोन और ₹14,700 नकद बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार नितिन के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को जेल भेजा गया है