मुलताई: ग्राम कामथ में मोक्ष धाम के निर्माण हेतु राजस्व विभाग टीम ने पुलिस की निगरानी में आवंटित भूमि का कराया सीमांकन
Multai, Betul | Oct 4, 2024 कामथ में मोक्षधाम नहीं होने से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसको देखते हुए पंचायत द्वारा 1994-95 में आवंटित हुई भूमि पर मोक्षधाम निर्माण का प्रस्ताव बीते दिनों लिया गया था, लेकिन उक्त भूमि पर अतिक्रमण होने के कारण निर्माण नहीं हो पा रहा था। जिसके लिए ग्रामीणों ने उक्त भूमि के सीमांकन की मांग की थी। जिसकी नपाई शुक्रवार राजस्व टीम द्वारा की गई।