मुलताई: नेहरू वार्ड मुलताई में ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते हुआ खराब, सुधार कार्य जारी
Multai, Betul | Oct 5, 2024 नेहरू वार्ड में मैना बाई कॉलोनी क्षेत्र के ट्रांसफार्मर में खराबी आ जाने के कारण बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर का स्टेट जल गया है, जिसे सुधारने का काम किया जा रहा है। अचानक ओवर लोड होने के कारण ट्रांसफार्मर बंद हो गया, जिसके कारण इस क्षेत्र की लाइट बंद की गई। बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर R पंद्रे ने इस संबध में जानकारी दी।