मुलताई: मुलताई नगर में देर रात तक हुई मां दुर्गा की स्थापना, 15 फुट ऊंची प्रतिमा का हुआ आगमन
Multai, Betul | Oct 4, 2024 बीती देर रात तक मुलताई नगर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना का दौर चलता रहा। गुरुवार 3 अक्टूबर से शुरू हुए नवरात्रि महापर्व के अवसर पर नगर के फव्वारा चौक, आजाद वार्ड आदि जगहों पर देर रात स्थापना संपन्न हुई। वहीं बीती रात करीब 11 बजे पारेगांव रोड मंडल में विराजित होने वाली नगर की पहली 15 फुट ऊंची प्रतिमा का भव्य आगमन हुआ।