मुलताई: मुलताई नगर में अग्रसेन महाराज की जयंती मनाई गई, अग्रवाल समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
Multai, Betul | Oct 4, 2024 मुलताई में बड़े ही हर्ष उल्लास और धूम धाम के साथ कल 3 अक्टूबर गुरुवार को रात में करीब 8 बजे महाराजा अग्रसेन जयंती संपन्न हुई। इस अवसर पर अग्रवाल समाज द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में समाज के बच्चे, बूढ़े, नवजवान और महिलाए शामिल रही। संजय अग्रलाव, नमन अग्रवाल आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि महराज अग्रसेन एक महान राजा थे