गोपालगंज: कोनहवा गाँव में लगी आग, डायल 112 पुलिस और दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के कोनहवा गांव में शुक्रवार की शाम 6:00 बजे आग लग गई। वहीं इस बात की सूचना जब डायल 112 की पुलिस को और फायर ब्रिगेड की टीम को मिली तो मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा ली है। बताया जाता है कि डायल 112 की पुलिस को सूचना मिली थी कि कोनहवा गांव में आग लगी हुई है।