गोपालगंज: सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा दूसरे दिन भी ठप, मरीजों को हुई परेशानी
सदर अस्पताल के चिकित्सक बायोमेट्रिक सिस्टम से हाजिरी बनाने का विरोध करने सहित ने मांग को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं। चिकित्सकों के हड़ताल पर जाने के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को भी ओपीडी सेवा ठप रही। वहीं करीब सैकड़ो की संख्या में आए मरीज भी वापस लौट गए। साथ चिकित्सकों ने बैठक कर आगे की रणनीति भी बनाई।