गोपालगंज: चैनपट्टी पुलिस लाइन परिसर में गृह मंत्री के आगमन से पहले डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी
शहर से सटे चैनपट्टी स्थित निमार्णाधीन पुलिस लाइन के मैदान में 30 मार्च को देश के गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा के लिए चल रही तैयारियों के बीच शुक्रवार को डीएम व एसपी सहित जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारी का निरीक्षण किया।