गोपालगंज: सेमरा गांव में हत्या मामले के चार फरार आरोपियों के घर कोर्ट के आदेश पर गाजे-बाजे के साथ चिपकाया गया इश्तेहार
नगर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों के घर कोर्ट के आदेश पर पहुंचकर गाजे बाजे के साथ इश्तहार चिपकाया। साथ ही फरार चल रहे आरोपियों को समर्पण करने की अपील भी की गई। इसकी जानकारी नगर थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान ने दी।