फर्रुखाबाद: खेत में काम करते समय बुजुर्ग किसान को सांप ने काटा, डॉक्टर ने किया मृत घोषित, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव संतोषपुर में सोमवार की सुबह 5:30 बजे करीब किसान खेत में काम करने गया। इस दौरान सर्प ने डस लिया। गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत बता दिया। गांव संतोषपुर निवासी 72 वर्षीय बादशाह खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। इन दिनों खेत में बाजार की फसल खड़ी है