उतरौला: थाना श्री दत्त गंज में प्राथमिक विद्यालय ढोबा डाबर के प्रधानाध्यापक ने विद्यालय में चोरी का केस दर्ज कराया
प्रभारी निरीक्षक थाना श्री दत्त गंज द्वारा 17 सितंबर मंगलवार को दोपहर 1 बजे बताया गया कि प्राथमिक विद्यालय ढोबा डाबर के प्रधानाध्यापक द्वारा 16 दिसंबर सोमवार को विद्यालय खुलने पर विद्यालय की बैटरी सोलर इन्वर्टर गायब पाया गया, विद्यालय की खिड़की की कुंडी टूटी हुई थी। बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।