उतरौला: थाना सादुल्लाह नगर पुलिस ने जिगना निवासी व्यक्ति के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज किया केस
थाना सादुल्लाह नगर प्रभारी द्वारा 16 दिसंबर सोमवार दोपहर 2 बजे बताया गया की 15 दिसंबर को पुलिस टीम क्षेत्र में गस्त पर थी कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम जिगना में पीपल के पेड़ के कटे होने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को कटे बोटो को इकट्ठा करते हुए पाया गया, 44 बोटा मौके पर मौजूद था जिस पर केस दर्ज किया गया है।