कोईलवर: कोईलवर पुलिस ने कुल्हड़ियां टोल प्लाजा के समीप मादक पदार्थ के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल किया ज़ब्त
कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़ियां टोल प्लाजा के पास से 35.15 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पटना जिले के मनेर थान क्षेत्र के महिनवा निवासी धीरज कुमार और मनेर निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। मामले की जानकारी कोईलवर थाना अध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने मंगलवार के दोपहर 12:00 बजे दी ।