ग्वालियर गिर्द: अचलेश्वर मंदिर की दान पेटी से निकलीं अनोखी अर्जियां: शराब छोड़ने का वादा, छात्रा ने मांगी पास होने की मन्नत
ग्वालियर के ऐतिहासिक अचलेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटियां मंगलवार दोपहर 12 बजे खोली गईं। दान पेटी से लाखों रुपए तो निकले ही, लेकिन इसके साथ निकलीं कुछ ऐसी पर्चियां, जिन्होंने लोगों का ध्यान खींच लिया। किसी ने भोलेनाथ से शराब छोड़ने का वादा किया, किसी ने भाई की आत्मा का राज जानने की गुहार लगाई, तो तीसरी कक्षा की छात्रा ने टेस्ट में पास कराने की अर्जी बाबा के