पुलिस ने एक जने को सट्टा पर्ची लिखते हुए गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार ए एस आई राजेंद्र कुमार ने शुक्रवार दोपहर बाद 3 बजे मालाराम पुरा में संदीप कुमार को सट्टा पर्ची लिखते हुए को पकड़कर उसके पास से सट्टा की पर्चियां व 460 रूपये नगदी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले को जुआ अधिनियम एक्ट में दर्ज किया है।