आबू रोड: माउंट आबू के साथ घूम के निकट हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल ने तोड़ा दम
माउंट आबू-आबूरोड मार्ग पर सातघूम के पास 27 मई को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए थे, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे रेवदर क्षेत्र के मारोल निवासी अशोक मेघवाल और प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गए।