बालोद: बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण: सांसद ने कहा- जल्द रावघाट से जगदलपुर तक रेलवे लाइन और पाररास आरओबी का काम होगा शुरू
Balod, Balod | Jul 17, 2026 अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित बालोद रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के साथ बालोद रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन किया गया। करीब 6 करोड़ रुपए की लागत से स्टेशन का आधुनिकीकरण किया गया है, जिससे यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।